लाइव न्यूज़ :

बायर्न के फारवर्ड सर्ज गनेबरी कोरोना वायरस पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:37 IST

Open in App

म्यूनिख, छह अप्रैल (एपी) बायर्न म्यूनिख के फारवर्ड सर्ज गनेबरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और बुधवार को पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ होने वाले चैंपियन्स लीग फुटबॉल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

जर्मनी के इस क्लब ने मंगलवार को कहा कि 25 साल के गनेबरी की हालत ठीक है और वह अपने घर में पृथकवास पर हैं।

बायर्न के कोच हेंसी फ्लिक ने इससे पहले कहा था कि गले में दर्द की शिकायत के बाद गनेबरी ने ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया।

गनेबरी अक्टूबर में भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और तब वह एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बायर्न के चैंपियन्स लीग के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। वह बुंदेसलीगा में एनट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट के खिलाफ टीम की 5-0 से जीत के दौरान भी नहीं खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!