लाइव न्यूज़ :

बड़ौदा नॉकआउट चरण में पहुंचा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:25 IST

Open in App

वडोदरा, 18 जनवरी बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप सी के अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात को 12 रन से हराकर पांच मैचों में पांच जीत के साथ नॉकआउट चरण में जगह पक्की की।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने विष्णु सोलंकी की 33 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी से चार विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अभिमन्यु राजपूत ने भी 17 गेंद में 34 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेटकीपर ध्रुव रावल ने 27 गेंद में 41 रन बनाकर गुजरात को तेज शुरूआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने 21 गेंद में 36 रन की पारी से उम्मीदों को बनाये रखा लेकिन आखिरी ओवरों में टीम ने पांच गेंद के अंदर चार विकेट गंवा दिये और लक्ष्य से दूर रह गयी।

इस हार से गुजरात की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गयी।

ग्रुप के एक अन्य रोमांचक मैच में छत्तीसगढ़ ने सुपर ओवर में उत्तराखंड को हराकर पहली जीत दर्ज की।

उत्तराखंड ने जय बिष्टा के 60 गेंद में 92 रन की पारी के बूते 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम भी नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

मैच बराबरी पर छूटने के बाद सुपर ओवर में छत्तीसगढ के एक विकेट पर 15 रन के जवाब में उत्तराखंड की टीम सिर्फ तीन रन ही बना सकी।

दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट चरण के दौड़ से बाहर हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!