बजरंग और विनेश फोगाट का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित, खेल रत्न नहीं मिलने के बाद कोर्ट जाने की दी थी धमकी

By विनीत कुमार | Published: October 3, 2018 05:26 PM2018-10-03T17:26:56+5:302018-10-03T17:31:22+5:30

बजरंग ने दरअसल पुरस्कार चयन समिति द्वारा उनका नाम खेल रत्न की लिस्ट में शामिल नहीं किये जाने के बाद कोर्ट जाने की धमकी दी थी।

bajrang punia vinesh phogat name proposed for padma shri award | बजरंग और विनेश फोगाट का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित, खेल रत्न नहीं मिलने के बाद कोर्ट जाने की दी थी धमकी

बजरंग पूनिया (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया का नाम तमाम विवादों के बाद आखिरकार चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। बजरंग ने हाल में खेल रत्न पुरस्कार को लेकर हुए विवाद पर कोर्ट जाने की धमकी दी थी। 

बजरंग के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम भी पद्म श्री अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दिलचस्प ये है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने बजरंग और विनेश के नाम नहीं भेजे हैं बल्कि खेल मंत्रालय ने इसे आगे बढ़ाया है। 

बजरंग ने दरअसल पुरस्कार चयन समिति द्वारा उनका नाम खेल रत्न की लिस्ट में शामिल नहीं किये जाने के बाद कोर्ट जाने की धमकी दी थी। समिति ने विराट कोहली और मीराबाई चानू का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किया था।

यह पूरा विवाद इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि नियमों के हिसाब से बजरंग और विनेश इस अवॉर्ड के बड़े दावेदार थे। दोनों के 80 अंक थे। हालांकि, इसे नजरअंदज करते हुए कोहली और मीराबाई का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित कर दिया गया।

इन तमाम विवादों के बीच बजरंग 20 सितंबर को खेल मंत्री से मिले और उन्हें आश्वासन दिया गया कि मामले को देखा जाएगा। इसके बाद बजरंग ने कोर्ट जाने का इरादा छोड़ दिया और बुडापेस्ट में होने वाले वर्ल्ड चैम्पियनशिप की तैयारी में जुट गये।

Web Title: bajrang punia vinesh phogat name proposed for padma shri award

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे