लाइव न्यूज़ :

बबीता फोगाट ने की राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने की मांग, कहा, 'खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए'

By भाषा | Updated: September 3, 2020 08:38 IST

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award: भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने देश में खेलों के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलते हुए इसे खिलाड़ियों के नाम पर रखने की मांग की है

Open in App
ठळक मुद्देअगर खेल रत्न किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा, तो अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे: बबीता फोगाटखेल रत्न का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है

चंडीगढ़: भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए। बबीता ने ट्वीट किया, ‘‘खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा।’’

खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए: बबीता फोगाट

संवाददाताओं ने जब इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो बबीता ने कहा, ‘‘खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसकी जगह यह किसी खिलाड़ी के नाम पर होता तो अधिक उपयुक्त होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं और खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते हुए अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे अगर ये किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा।’’

खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। 

टॅग्स :राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डबबीता फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचचेरी बहन विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर बबीता फोगाट ने परिवार में ‘दरार’ पैदा करने के लिए भूपेंद्र हुड्डा को ठहराया जिम्मेदार

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

भारत'बात ऐसी ना कहो दोस्त कि छिपानी पड़ जाए...', बबीता फोगाट ने किया साक्षी मलिक पर पलटवार

भारतWrestlers Protest: स्मृति ईरानी ने कहा- क्या बबीता फोगाट अपने परिवार वालों का शोषण करने वालों के साथ बैठेंगी?, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने दिया जवाब

भारतफोगाट बहनों बबीता और विनेश में ट्विटर वॉर, विनेश ने कहा- 'आपसे हाथ जोड़कर...'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!