लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सीईओ ने तैयारियों को लेकर खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:41 IST

Open in App

मेलबर्न, छह जनवरी (एपी) ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रेग टेली ने विलंब से हो रहे इस टेनिस ग्रैंडस्लैम के आठ फरवरी से शुरू होने का आश्वासन देते हुए खिलाड़ियों से यहां पहुंचने और पृथकवास योजना को लेकर धैर्य रखने को को कहा।

दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए 15 जनवरी से मेलबर्न आने लगेंगे और उन्हें 14 दिनों के लिए होटल में पृथकवास पर रहना होगा। उन्हें हालांकि रोज सीमित समय के लिए जैव-सुरक्षित माहौल में अभ्यास करने की छूट होगी।

यूरोप के कई खिलाड़ियों ने चार्टर्ड विमान को लेकर आशंका जतायी थी जिसके बाद टीले ने यह जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजक दुबई, सिंगापुर और लॉस एंजिल्स से 20 चार्टर्ड विमानों से खिलाड़ियों को मेलबर्न लेकर आयेंगे।

टीले ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ खिलाड़ियों के लिए उड़ान के विवरणों को अंतिम रूप देने में अपरिहार्य कारणों से देरी हुई है। इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं और इस बात से अवगत हैं कि आपके पास बहुत कम समय है।’’

खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले और पहुंचने के बाद पृथकवास के दौरान हर दिन कोविड-19 जांच से गुजरना होगा।

टीले ने कहा, ‘‘ जब वे यहां 14 दिनों का पृथकवास पूरा कर लेंगे तब उन से कोराना वायरस के फैलने का खतरा नहीं रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!