लाइव न्यूज़ :

32 साल बाद एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में ओलंपिक, 2032 में खेल महाकुंभ ब्रिसबेन में, जानें 2024 और 2028 में कहां होगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2021 15:06 IST

आईओसी द्वारा ब्रिस्बेन को पसंदीदा टैग सौंपने के बावजूद कतर ने 2032 खेलों की मेजबानी करने की अपनी इच्छा दोहराई। मेजबान बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देIOC ने कहा कि 2032 खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिस्बेन पसंदीदा उम्मीदवार है।बोर्ड ने ब्रिस्बेन को चुनाव के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी।ऑस्ट्रेलिया पहले ही दो बार ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।

तोक्योः ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिसबेन ने तोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 138वें सत्र में 2032 समर ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार जीता।

ऑस्ट्रेलिया पहले ही दो बार ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है। 1956 में मेलबर्न में और 2000 में सिडनी में। ब्रिसबेन से पहले 2028 में लॉस एंजिलिस जबकि 2024 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ब्रिसबेन को बुधवार को 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुना। ब्रिसबेन के खिलाफ किसी शहर ने मेजबानी की दावेदारी पेश नहीं की। सिडनी में 2000 में खेलों के आयोजन के बाद ओलंपिक 32 साल बाद एक बार फिर आस्ट्रेलिया लौटेंगे। इससे पहले मेलबर्न में 1956 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने अपने कार्यालय से आईओसी के मतदाताओं को 11 मिनट के लाइव वीडियो लिंक के दौरान कहा, ‘‘हमें पता है कि आस्ट्रेलिया में सफल खेलों के आयोजन के लिए क्या करने की जरूरत है।’’ शुक्रवार को शुरू होने वाले तोक्यो खेलों से पूर्व बैठक में आईओसी सदस्यों के आधिकारिक मुहर लगाने से महीनों पहले आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय शहर का मेजबान बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया था।

आईओसी ने फरवरी को ब्रिसबेन को बातचीत का विशेष अधिकार दिया था। इस फैसले से कतर, हंगरी और जर्मनी के ओलंपिक अधिकारी सकते में थे क्योंकि उनकी स्वयं की दावेदारी की योजना पर पानी फिर गया था। नए बोली प्रारूप के तहत ब्रिसबेन खेलों की मेजबानी के लिए चुना गया पहला शहर है।

नए प्रारूप में आईओसी संभावित दावेदार से संपर्क करता है और निर्विरोध उनका चयन करता है। प्रचार अभियान के खर्चे को कम करने के अलावा आईओसी को अधिक नियंत्रण देने और मत खरीदने के खतरे को हटाने के लिए इस प्रक्रिया को तैयार किया गया है। ओलंपिक स्पर्धाओं का आयोजन पूरे क्वीन्सलैंड राज्य में किया जाएगा जिसमें गोल्ड कोस्ट शहर भी शामिल है जिसने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी।

टॅग्स :ओलंपिकऑस्ट्रेलियाटोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!