लाइव न्यूज़ :

एशियाड: टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के बावजूद रचा इतिहास, जीते दो मेडल

By भाषा | Updated: August 31, 2018 16:08 IST

अचंत शरत कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा के हारने के साथ टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत का अभियान ऐतिहासिक दो पदकों के साथ खत्म हुआ।

Open in App

जकार्ता, 31 अगस्त। अचंत शरत कमल, जी साथियान और मनिका बत्रा के एशियन गेम्स के एकल प्री-क्वार्टरफाइनल में हारने के साथ टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत का अभियान ऐतिहासिक दो पदकों के साथ खत्म हुआ। विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज शरत को 14वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपे के चिह-युआन चुनाग के खिलाफ 7-11, 11-9, 10-12, 16-14, 9-11 से शिकस्त मिली।

साथियान की बदौलत भारत ने टीम स्पर्धा में जापान को हराकर 60 साल में पहला पदक जीता था और उस मैच में सथियान ने 19वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी केंटा मत्सुदैरा को हराया था लेकिन आज वह इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज साथियान को मत्सुदैरा से 11-9, 4-11, 9-11, 6-11, 10-12 से हार मिली। भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज चीन की वांग मान्यू से हार गयी। उन्हें चीन की इस खिलाड़ी ने 2-11, 8-11, 8-11, 11-6, 4-11 से मात दी।

एशियाई खेलों में भारतीय टेबल टेनिस टीम ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। भारत की मिश्रित युगल टीम में शरत और मनिका ने कल ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। शरत की अगुवाई में भारतीय पुरूष टीम ने भी कांस्य जीता था।

टॅग्स :एशियन गेम्सटेबल टेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

भारतअल्टीमेट टेबल टेनिस लीग अहमदाबाद में, छठे सत्र का आयोजन 29 मई से, आठ टीमें हिस्सा लेंगी

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतSharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण पदक और एशियाई में 2 कांस्य?, चेन्नई में डेब्यू और अंतिम पारी चेन्नई में?

भारतWTT Youth Contender: 06 स्वर्ण सहित 27 पदक पर कब्जा?, टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें विजेता लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!