लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल स्वप्ना बर्मन का मुफ्त में इलाज करना चाहता है एम्स, भेजा बुलावा

By सुमित राय | Updated: September 12, 2018 16:44 IST

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली स्वप्ना बर्मन को इलाज के लिए एम्स ने दिल्ली बुलाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर।एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली स्वप्ना बर्मन को इलाज के लिए एम्स (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) ने दिल्ली बुलाया है। एम्स के रेजिडेंट एसोसिएशन ने बताया कि स्वप्ना की पीए दर्द और दांतों के इंफेक्शन का इलाज एम्स करना चाहता है।

एम्स रेजिडेंट के अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह भाटी के मुताबिक, दर्द को सहते हुए देश के लिए गोल्ड जीतने वाली इस बेटी का हम इलाज करना चाहते हैं। मीडिया से जब स्वप्ना बर्मन की कहानी का पता चला तो उन्हें बेहद तकलीफ हुई। स्वप्ना ने सरकार के समक्ष भी इलाज की मांग रखी है। इसी के चलते हम उन्हें मुफ्त इलाज का ऑफर दे रहे हैं।

हरजीत सिंह भाटी ने कहा कि  इसके जरिए हम देश के उन कमजोर तबके के खिलाड़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में हम सहयोग करेंगे। ताकि दुनिया में देश का नाम रोशन हो सके।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली स्वप्ना बर्मन ने हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित एशियन गेम्स के हेप्टाथलन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। स्वप्ना इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

टॅग्स :एम्सएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!