लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले तजिंदरपाल सिंह के पिता का निधन, मेडल हाथ में लेने का सपना रहा अधूरा

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2018 14:52 IST

तजिंदर पहले क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता के प्रोत्साहन के कारण उन्होंने शॉट पुट में अपना करियर बनाया।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: हाल में इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियन गेम्स में भारत के लिए शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीतने वाले तजिंदरपाल सिंह तूर के पिता का निधन हो गया है। तजिंदर को अपने पिता करम सिंह के निधन की खबर भारत लौटने के कुछ देर बाद ही मिली। करम सिंह पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थे।

इसके बाद तजिंदर भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब में अपने गांव मोगा के लिए रवाना हो गये। रिपोर्ट्स के अनुसार तजिंदर के पिता की आखिरी इच्छा थी कि वे बेटे का जीता हुआ गोल्ड मेडल अपने हाथों में भी ले सके लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। तजिंदर के पिता के निधन की खबर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भी हैरानी और दुख जताया है।

एएफआई ने ट्वीट किया, 'एएफआई गहरे सदमे में है। हमने अपने एशियन गेम्स के शॉप पुट के हीरो तजिंदर की अगवानी पिछली रात एयरपोर्ट पर की और वे अपने होटल की ओर बढ़ ही रहे थे कि उन्हें अपने पिता के निधन का दुखद समाचार मिला। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी संवेदना तजिंदर और उनके परिवार वालों के साथ है।'

बता दे कि तजिंदर पंजाब के मोगा गांव में किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तेजिंदर पहले क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता के प्रोत्साहन के कारण उन्होंने शॉट पुट में अपना करियर बनाया। साल-2018 में भारतीय नौसेना से जुड़ने वाले तजिंदर इस साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 8वें स्थान पर रहे थे। हालांकि, इंडोनेशियन में उन्होंने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता। 

एशियन गेम्स में 23 साल के तजिंदरपाल ने 20.75 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर सोना जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। यह एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। तजिंदर ने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

टॅग्स :एशियन गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

कारोबारGold Rate Today: 606 रुपये की कमी, 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए चांदी का हाल

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!