लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: घुड़सवारी से दो सिल्वर, फवाद मिर्जा 1982 के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2018 14:12 IST

भारत ने इस खेल में इससे पहले 10 मेडल जीते हैं। इसमें तीन गोल्ड हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की झोली में आखिरी मेडल 1982 के एशियन गेम्स में आया था।

Open in App

जकार्ता, 26 अगस्त: भारत के फवाद मिर्जा इतिहास रचते हुए 1982 के बाद एशियन गेम्स में एक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी) के व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है। फवाद एक्वेस्ट्रियन के इवेंटिंग स्पर्धा में जापान के ओइवा योसियाकी के बाद दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा भारत ने इसी स्पर्धा के टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता। फवाद, जितेंद्र सिंह, आकाश मलिक और राकेश कुमार ने 121.30 स्कोर के साथ भारत की झोली में ये मेडल डाला। 

एक्वेस्ट्रियन के तीन दिन चले व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में फवाद ने 26.40 का स्कोर बनाया। फवाद ने 22.40 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। भारत ने इस खेल में इससे पहले 10 मेडल जीते हैं। इसमें तीन गोल्ड हैं। हालांकि, व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की झोली में आखिरी मेडल 1982 के एशियन गेम्स में आया था। 

उस समय दिल्ली में हुए खेलों में रघुवीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीता था। उस साल सभी मेडल भारत की ही झोली में आये थे। गुलाम मोहम्मद खान ने सिल्वर जबकि प्रहलाद सिंह ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया था।

फवाद पांच साल की उम्र से ही घुड़सवारी कर रहे हैं और उसी उम्र में उन्होंने एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया था। इसके बाद से फवाद का घुड़सवारी से जुड़ाव अब तक जारी है। पिछले तीन साल जर्मनी और यूके में ट्रेनिंग ले रहे फवाद की हालांकि एशियन गेम्स तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही। इसी साल जून में भारतीय ओलंपिक संघ ने पूरी टीम को ड्रॉप कर दिया था। हालांकि, खेल मंत्रालय की ओर से आखिरी मंजूरी के बाद आखिरकार सात सदस्यीय घुड़सवारी दल को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दी गई।

यही नहीं इस दल के एक्रिडेशन को भी दल की रवानगी के एक दिन पहले मंजूरी मिली। दिलचस्प ये कि घोड़े चेन्नई और बेल्जियम से खेल स्थल पर लाये गये पर इनकी देखभाल करने वाला कोई सहायक नहीं था।

बता दें कि एक्वेस्ट्रियन के इस खेल में खिलाड़ी को घोड़ों के साथ कलाबाजी करनी होती है। साथ ही कई किलोमीटर की दूरी पारी करनी होगी और उस रास्ते में बाधाएं रहती है। घुड़सवार को अपने घोड़ो को बहुत कुशलता से इन बाधाओं को उछल कर पार कराना होता है। इसमें लगने वाले समय और कितनी कुशलता से इसे किया गया, इसी आधार पर अंक तय किये जाते हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!