लाइव न्यूज़ :

Asian Games: एशियाई खेलों में 15 टीम को स्वीकृति, महिला सॉफ्टबॉल, पुरुष वाटर पोलो, पुरुष हैंडबॉल और फाइव एक साइड बास्केटबॉल को जगह नहीं, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2023 22:25 IST

Asian Games: पुरुष और महिला क्रिकेट, पुरुष और महिला हॉकी, पुरुष और महिला कबड्डी, महिला हैंडबॉल, महिला रग्बी, महिला फाइव ए साइड बास्केटबॉल, पुरुष और महिला बास्केटबॉल थ्री ए साइड, पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीम तथा पुरुष और महिला फुटबॉल टीम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहांगझोउ एशियाई खेल चीन में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने हैं।सरकारी खर्चे पर हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भेजा जाएगा।एशिया में नौवें स्थान पर मौजूद पुरुष वाटर पोलो टीम को हरी झंडी नहीं मिल सकी।

Asian Games: खेल मंत्रालय ने बुधवार को एशियाई खेलों में 15 टीम के प्रतिनिधित्व को स्वीकृति दी लेकिन महिला सॉफ्टबॉल और पुरुष वाटर पोलो टीम सहित चार टीम को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं मिली।

हांगझोउ एशियाई खेलों की आयोजन समिति (एचएजीओसी) को लिखे पत्र में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने महिला सॉफ्टबॉल और पुरुष वाटर पोलो टीम के अलावा पुरुष हैंडबॉल और फाइव एक साइड बास्केटबॉल टीमों को प्रतियोगिता से हटा लिया।

बुधवार को लिखे पत्र में कहा गया, ‘‘27 जुलाई 2023 को होने वाले टीम ड्रॉ समारोह को देखते हुए भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति एचएजीओसी को सूचित करना चाहती है कि निम्न टीम खेलों की प्रविष्टियां वापस ली जाती हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ये टीम वाटर पोलो, बास्केटबॉल फाइव ए साइड पुरुष टीम, हैंडबॉल पुरुष टीम और सॉफ्टबॉल टीम शामिल है। ’’

मंत्रालय से जिन खेलों की टीम को स्वीकृति मिली है उनमें पुरुष और महिला क्रिकेट, पुरुष और महिला हॉकी, पुरुष और महिला कबड्डी, महिला हैंडबॉल, महिला रग्बी, महिला फाइव ए साइड बास्केटबॉल, पुरुष और महिला बास्केटबॉल थ्री ए साइड, पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीम तथा पुरुष और महिला फुटबॉल टीम शामिल हैं।

खेल मंत्रालय में खेल निदेशक एसपीएस तोमर ने कहा कि जिन टीम को स्वीकृति मिली है उन्हें सरकारी खर्चे पर हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भेजा जाएगा। तोमर ने कहा, ‘‘अन्य टीम की प्रतिविष्टियां वापस ली जाती हैं। बाकी दल के प्रतिनिधित्व की स्वीकृति के बारे में समय आने पर सूचित किया जाएगा। इसे सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया जाएगा। ’’

एशिया में शीर्ष आठ में शामिल होने की खेल मंत्रालय की पात्रता पूरी नहीं करने के बावजूद पुरुष और महिला फुटबॉल टीम को स्वीकृति मिली जबकि एशिया में नौवें स्थान पर मौजूद पुरुष वाटर पोलो टीम को हरी झंडी नहीं मिल सकी। भारतीय तैराकी महासंघ की सचिव मोनल चोकसी ने कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यशाली और निराशाजनक है कि नौवें नंबर पर होने के बावजूद वाटर पोलो टीम खेलों में जाने से चूक गई।’’

भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के लिए भी यह फैसला हैरानी भरा है जिसने सोमवार को महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए महिला टीम की घोषणा की थी। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ की अध्यक्ष नीतल नारंग ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने अभी इसके बारे में सुना। यह हैरान करने वाली सूचना है।

हम पहले ही टीम घोषित कर चुके हैं। मुझे आधिकारिक रूप से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में मेरे पास कोई सूचना नहीं है और ना ही मुझे ऐसे संकेत मिले कि इस तरह का कुछ होने वाला है।’’ हांगझोउ एशियाई खेल चीन में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्सअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

क्रिकेटबीसीसीआई चुनाव: आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल की जगह कौन?, संजय नाइक और राजीव शुक्ला दावेदार, रोजर बिन्नी को कौन करेगा रिप्लेस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!