लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023 Kabaddi: बांग्लादेश को 55-18 से हराने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को 63-26 से धोया, महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 56-23 से रौंदा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 11:54 IST

Asian Games 2023 Kabaddi: जकार्ता में 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मध्यांतर तक 37-9 की बढ़त बनाई।थाईलैंड की टीम को पहली बार ‘ऑल आउट’ कर दिया।भारत ने जल्द ही दूसरी बार भी थाईलैंड की टीम को ‘ऑल आउट’ किया।

Asian Games 2023 Kabaddi: सात बार के चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के ग्रुप ए में थाईलैंड के खिलाफ 63-26 की आसान जीत दर्ज की। जकार्ता में 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर हैं।

भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए मध्यांतर तक 37-9 की बढ़त बनाई। भारत ने मुकाबले की शुरुआत में कुछ मिनटों में ही थाईलैंड की टीम को पहली बार ‘ऑल आउट’ कर दिया। भारत ने जल्द ही दूसरी बार भी थाईलैंड की टीम को ‘ऑल आउट’ किया। थाईलैंड के प्रमोत साइसिंग अंतिम खिलाड़ी बचे थे और जब वे रेड के लिए गए तो भारतीय टीम ने तीसरी बार ‘ऑल आउट’ किया।

भारत ने दूसरे हाफ में चौथी बार थाईलैंड को ‘ऑल आउट’ करके 53-17 की बढ़त बनाई। थाईलैंड ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की लेकिन भारत ने यह हाफ 26-17 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 55-18 से हराया था।

रिकॉर्ड सात बार की चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों के ग्रुप ए मैच में मंगलवार को बांग्लादेश को 55-18 से हराकर अपने अभियान का आगाज किया । महिला टीम ने भी ग्रुप ए में अपने दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 56-23 से आसान जीत दर्ज की।

महिला वर्ग में पिछले खेलों के रजत पदक विजेता भारत को सोमवार को चीनी ताइपे ने पहले मैच में 34-34 से ड्रॉ पर रोक दिया था। पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें इस बार फिर स्वर्ण अपने नाम करने पर हैं । भारत ने मध्यांतर तक 24-9 की बढत बना ली थी।

नवीन कुमार गोयत और अर्जुन देशवाल की अगुआई में भारत ने 12वें मिनट में ऑलआउट किया। बांग्लादेश ने भी पहले हाफ में पवन सेहरावत और गोयत पर हमला बोला लेकिन वह नाकाफी था। दूसरे हाफ में भी भारत ने दबदबा बनाते हुए आसान जीत दर्ज की।

टॅग्स :एशियन गेम्सKabaddi Leagueटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!