लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष 50 मीटर राइफल टीम ने जीता गोल्ड, महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल टीम ने जीता सिल्वर मेडल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 29, 2023 08:38 IST

ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने 50 मीटर राइफल 3पी पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

Open in App

हांगझोउ: भारतीय निशानेबाजों ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम के शीर्ष पर रहने के साथ ही एक और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं, युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में भारतीय महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा। 

चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला। ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए। 

दिव्या 10वें स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत भी जीता है। वहीं ईशा, मनु भाकर और रिदम सांगवान ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एशियन गेम्सभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!