लाइव न्यूज़ :

Asian Games: 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के सौरभ ने गोल्ड और अभिषेक ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

By सुमित राय | Updated: August 21, 2018 11:58 IST

Asian Games 2018: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल पर भी भारतीय शूटर अभिषेक वर्मा ने कब्जा जमाया।

Open in App

जकार्ता, 21 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही और पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय खिलाड़ियों ने दो मेडल अपने नाम किए। इस इवेंट में भारत की ओर से सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल पर भी भारतीय शूटर अभिषेक वर्मा ने कब्जा जमाया। जबकि जापान के मसुदा तोमोयुकी मे सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इसी के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 7 हो गई है। भारत के खाते में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल हो गए है। इससे पहले भारत की ओर से बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कुश्ती में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अभिषेक वर्मा ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया था। सौरभ ने 586 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि भिषेक वर्मा 580 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे थे। वहीं दक्षिण कोरिया के जिन जोनगोह को 584 अंकों के साथ दूसरा और चीन के वु जियाउ को 582 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!