लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2018: 1951 से लेकर 2014 तक कैसा रहा है भारत का एशियन गेम्स में प्रदर्शन, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2018 15:18 IST

भारत ने एशियाड में सबसे अधिक 233 मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं। इन 233 पदकों में 72 गोल्ड, 77 सिल्वर और 84 ब्रॉन्ज हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: इंडोनेशिया में 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18वें एशियान गेम्स से भारतीय ऐथलीट्स और खिलाड़ियों को भी काफी उम्मीदें हैं। ये एशियन गेम्स इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबैंग शहर में होने हैं। यह पहली बार होगा जब एशियन गेम्स दो शहरों में आयोजित कराये जाएंगे। वैसे, 1951 में नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले एशियन गेम्स से लेकर दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में गेम्स की बात करें तो भारत का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।

पहले एशियन गेम्स में 15 गोल्ड सहित कुल 51 मेडल जीतने वाला भारत तब दूसरे स्थान पर रहा था। वहीं, इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 11 गोल्ड सहित कुल 57 मेडल जीते थे और तब भारतीय दल 8वें स्थान पर रहा था। आईए, हम आपको बताते हैं एशियन गेम्स के अब तक के इतिहास में भारत का कुल मिलाकर प्रदर्शन कैसा रहा है....

1951 से 2014 तक भारत का प्रदर्शन

पहला एशियन गेम्स 1951 में नई दिल्ली में हुआ था। इन खेलों में भारत ने 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज अपने नाम किये थे। कुल मिलाकर भारत ने 51 गोल्ड जीते और वह दूसरे स्थान पर रहा। पहले एशियन गेम्स का आयोजन 1950 में ही होना था लेकिन अधूरी तैयारियों के कारण आयोजन तिथि को बढ़ाना पड़ा। इन खेलों में जापान सबसे ऊपर रहा और उसने 24 गोल्ड सहित 60 मेडल जीते।

भारत ने 1951 से अब तक एशियन गेम्स जीते कितने मेडल, देखिए पूरी लिस्ट

सालहोस्टरैंकगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल पदक
1951नई दिल्ली215162051
1954मनीला544513
1958टोक्यो754414
1962जकार्ता312132752
1966बैंकॉक5731121
1970बैंकॉक5691025
1974तेहरान74121228
1978बैंकॉक61111628
1982नई दिल्ली513192557
1986सियोल5592337
1990बीजिंग11181423
1994हिरोशिमा8431522
1998बैंकॉक97111735
2002बुसान810121335
2006दोहा810172653
2010ग्वांगझू614173465
2014इंचियोन811103657
 Total-139178299616

भारत ने एशियाड में सबसे अधिक 233 मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं। इन 233 पदकों में 72 गोल्ड, 77 सिल्वर और 84 ब्रॉन्ज हैं। इसके अलावा रेसलिंग में भारत ने अब तक 56 और बॉक्सिंग में 55 मेडल जीते हैं। शूटिंग में भारत के नाम एशियन गेम्स के इतिहास में 49 पदक हैं। रोइंग से 20, सेलिंग से 17, बैडमिंटन से 10 और वेटलिफ्टिंग से भी 14 मेडल भारत की झोली में आये हैं।

फील्ड हॉकी में भी भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में 19 मेडल जीते हैं। इसके अलावा टेनिस से 24 और कबड्डी से भी 9 मेडल भारत जीतने में कामयाब रहा है। जुडो (5), स्क्वॉश (8) और आर्चरी (8) पर भी भारतीय फैंस की नजरें होंगी।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!