लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक की तैयारी के लिये एशियाई चैम्पियनशिप अहम :मैरीकोम

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई भारत की अनुभवी मुक्केबाज एम सी मैरीकोम एशियाई चैम्पियनशिप में बरसों से दबदबा बनाये हुए हैं लेकिन इस बार ओलंपिक से पहले तैयारी के मद्देनजर उनके लिये यह पदक जीतने के एक और मौके से बढकर है चूंकि कोरोना संकट के कारण भारतीय मुक्केबाजों की तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है ।

मैरीकोम (51 किलो) ने इस प्रतियोगिता में सात बार भाग लेकर पांच बार स्वर्ण पदक जीता है ।

छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज 24 मई से दुबई में शुरू होने वाली इस चैम्पियनशिप में भाग लेगी । उन्होंने पुणे से पीटीआई से बातचीत में कहा ,‘‘मैं प्रतियोगिता में भाग लेने को बेताब हूं ।कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट ही नहीं हो रहे हैं और ओलंपिक से पहले खुद को आंकने के लिये इसमें भाग लेना जरूरी है ।’’

ओलंपिक जाने वाली कुछ और महिला मुक्केबाजों के साथ मैरीकोम पुणे में तैयारी कर रही है ।पिछले महीने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बायो बबल में कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में शिविर बंद कर दिया गया था ।

मैरीकोम ने कहा ,‘‘यह आसान नहीं था । मैं मार्च में स्पेन में टूर्नामेंट खेलकर घर लौटी थी । मेरे बच्चों की तबीयत खराब थी और हालात के कारण अपनी आशंकायें भी थी । फिर कोरोना के कारण दिल्ली का शिविर रद्द हो गया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ किसी ना किसी कारण से अभ्यास शेड्यूल बाधित होता रहा । इसलिये एशियाई चैम्पियनशिप महत्वपूर्ण है क्योंकि तैयारी के लिये प्रतियोगिता से बेहतर कुछ नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!