लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के कारण एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी फिर स्थगित

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी कोरोना महामारी के कारण पहले ही एक बार टाला जा चुका एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण शुक्रवार को एक बार फिर साल के आखिर तक के लिये स्थगित कर दिया गया ।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 से 19 मार्च तक ढाका में होना था जबकि महिला वर्ग का टूर्नामेंट 31 मार्च से छह अप्रैल तक दक्षिण कोरिया में होना था ।

मूल रूप से यह टूर्नामेंट पिछले साल होने थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिये गए थे ।

पुरूष वर्ग में टूर्नामेंट पिछले साल 17 से 27 नवंबर और महिला वर्ग में 14 से 21 जून तक होना था ।

एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने कहा ,‘‘ हमें कई मसलों को ध्यान में रखकर यह फैसला लेना पड़ा जिनमें सबसे ऊपर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य था । एएचएफ अपने खिलाड़ियों को किसी जोखिम में नहीं डालना चाहता ।’’

उन्होंने कहा कि टीम की तैयारियों के अभाव को ध्यान में रखकर भी यह फैसला लेना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!