लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैम्पियन संजीत को बाय ,मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप के ड्रॉ घोषित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:59 IST

Open in App

बेलग्रेड, 25 अक्टूबर एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) और सचिन कुमार (80 किलो) को एआईबीए पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के पहले दौर में बाय मिला है जबकि विभिन्न भारवर्गों के ड्रॉ का सोमवार को ऐलान किया गया ।

सचिन 30 अक्टूबर को दूसरे दौर में अमेरिका के रॉबी गोंजालेस से खेलेंगे । वहीं संजीत का सामना 29 अक्टूबर को रूस के आंद्रे स्तोत्स्की से होगा ।

चैम्पियनशिप में 100 से अधिक देशों के 600 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं । कई वर्गों में तो क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के लिये तीन मुकाबले जीतने होंगे । पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63 . 5 किलो) को भी ऐसा ही वर्ग मिला है ।

थापा पहले दौर में कीनिया के विक्टर ओ नियाडेरा से खेलेंगे । एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (51 किलो) का सामना किर्गीस्तान के अजात उसेनालीव से होगा ।

पहली बार खेल रहे गोविंद सहानी (48 किलो) की टक्कर इक्वाडोर के बिली जोओ ओर्तिज से होगी ।

आकाश कुमार 54 किलोवर्ग में जर्मनी के उमर सालाह से खेलेंगे ।रोहित मोर 57 किलो में इक्वाडोर के जीन केइसेडो का सामना करेंगे । आकाश 67 किलो में तुर्की के फुरकान एडम से खेलेंगे ।

वरिंदर सिंह (60 किलो) का सामना बुधवार को आर्मेनिया के कारेन टी से होगा जबकि निशात देत (71 किलो) की टक्कर हंगरी के लाज्लो कोजाक से होगी । लक्ष्य चाहर (86 किलो) का सामना कोरिया के किम हियोंगक्यू से होगा ।

सुमित (75 किलो) मंगलवार को जमैका के डामोन ओनील से खेलेंगे । प्लस 92 किलो में नरेंदर का सामना पोलैंड के ओस्कार सफारियान से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!