लाइव न्यूज़ :

अश्विन ने काउंटी मैच में सरे के लिए नयी गेंद से गेंदबाजी की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:42 IST

Open in App

लंदन, 11 जुलाई भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में पहली बार सरे का प्रतिनिधित्व करते हुए शुरुआती दिन चाय के विश्राम तक 24 ओवर गेंदबाजी करके एक सफलता हासिल की।

अश्विन ने इस दौरान ज्यादा प्रभावित नहीं किया लेकिन उनकी सटीक लाइन-लेंथ पर बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। उन्होंने शुरुआती दो सत्र में 24 ओवर में पांच मेडन के साथ 58 रन दिये और एक सफलता हासिल की। सरे के कप्तान और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने दोनों छोर से उनसे गेंदबाजी करवायी।

अश्विन इस दौरान पिछले 11 वर्षों में  इंग्लिश काउंटी में नयी गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने। इससे पहले वर्ष 2010 में जीतन पटेल ने ऐसा किया था।

अश्विन को दिन के दूसरे सत्र के शुरुआत में अब तक की एकमात्र सफलता टॉम लैमॉनबाय (42) के रूप में मिली।

इंग्लैंड दौरे पर गये भारतीय खिलाड़ियों  के पास अभ्यास मैच की कमी को देखते हुए अश्विन और बीसीसीआई ने इस मैच में खेलना का फैसला किया।

अश्विन की कोशिश अपनी विविधता को ज्यादा दिखाये बिना अधिक से अधिक गेंदबाजी अभ्यास करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!