लाइव न्यूज़ :

ASB Classic 2023: सात घंटे तक चले मुकाबले में झू लिन ने सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस को 6-3, 2-6, 5-7 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 16:08 IST

ASB Classic 2023: सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 42 बरस की वीनस वीनस विलियम्स ने डब्ल्यूटीए टूर पर अपने 30वें साल का आगाज सोमवार को कैटी वोलिनेट्स पर जीत से किया था। यह दो साल में उनकी पहली जीत थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुकाबला शाम के सात बजे इंडोर कोर्ट पर खत्म हुआ। क्वालीफायर रेबेका मसरोवा ने अन्ना ब्लिंकोवा को 6-1, 6-4 से हराया।ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी एम्मा राडुकानु को चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा।

ASB Classic 2023: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में बारिश के कारण सात घंटे तक चले मुकाबले में झू लिन के खिलाफ गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा। वीनस दूसरे दौर के इस मैच में तीसरे सेट में 5-3 की बढ़त बरकरार नहीं रख सकी और 6-3, 2-6, 5-7 से मुकाबला गंवा बैठी।

दोपहर में आउटडोर कोर्ट पर शुरू हुआ यह मुकाबला शाम के सात बजे इंडोर कोर्ट पर खत्म हुआ। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 42 बरस की वीनस ने डब्ल्यूटीए टूर पर अपने 30वें साल का आगाज सोमवार को कैटी वोलिनेट्स पर जीत से किया था। यह दो साल में उनकी पहली जीत थी।

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन हमवतन सोफिया केनिन पर 6-4, 6-4 से जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में झू का सामना करेंगी। सातवीं वरीयता प्राप्त डांका कोविनिक ने पूर्व चैंपियन लॉरेन डेविस को 4-6, 6-3, 6-2 से और क्वालीफायर रेबेका मसरोवा ने अन्ना ब्लिंकोवा को 6-1, 6-4 से हराया।

ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी एम्मा राडुकानु को चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा। 2021 की यूएस ओपन चैम्पियन ने स्लोवाकिया की क्वालीफायर विक्टोरिया कुसमोवा के खिलाफ पहला सेट महज 22 मिनट में 6-0 से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट को वह 5-7 से हार गयी। राडुकानू ने कोर्ट पर ट्रेनर के साथ लंबा ब्रेक लिया लेकिन तीसरे सेट के शुरू होते ही मुकाबले से हट गयी।

टॅग्स :वीनस विलियम्सटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम