लाइव न्यूज़ :

आर्सनल, मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन जीते

By भाषा | Updated: December 27, 2020 08:39 IST

Open in App

लंदन, 27 दिसंबर (एपी) आर्सनल ने चेल्सी को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लगभग दो महीने में अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन भी अपने मैच जीतने में सफल रहे।

आर्सनल ने अलेक्सांद्र लकाजेटे के पेनल्टी पर किये गये गोल के अलावा ग्रैनिट हाक और बुकायो साका के गोल से तीन अंक हासिल किये। चेल्सी की तरफ से टैमी अब्राहम ने 85वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इस जीत से आर्सनल के 17 अंक हो गये हैं और वह 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

उधर मैनचेस्टर में मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकास्टल पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से इल्के गुंडगन और फेरान टोरेस ने गोल किये। सिटी के अब 14 मैचों में 26 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल से पांच अंक पीछे है।

इस बीच शैफील्ड में एवर्टन ने अंतिम पायदान पर चल रहे शैफील्ड यूनाईटेड के खिलाफ गाइल्फी सिगर्डसन के गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की और अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। एवर्टन के 15 मैचों में 29 अंक हैं।

अंकतालिका में एवर्टन के बाद लीस्टर सिटी (15 मैचों में 28 अंक) और मैनचेस्टर यूनाईटेड (14 मैचों में 27 अंक) का नंबर आता है। इन दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।

एक अन्य मैच में एस्टन विल्ला ने दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद क्रिस्टल पैलेस को 3-0 से हराया। फुल्हम और साउथम्पटन का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!