लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022 Final: मेसी से आगे निकले एमबापे, 8 गोल कर ‘गोल्डन बूट’ पर किया कब्जा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2022 00:11 IST

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप का खिताब जीता।

Open in App
ठळक मुद्देएमबापे ने रिकॉर्ड दो मिनट (80 और 81 मिनट) में दो गोल किया। हैट्रिक पूरी की।एमबापे 80000 दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में इतिहास कायम कर दिया।एमबापे इस टूर्नामेंट में शुरू से ही फ्रांस के लिए अहम खिलाड़ी बने रहे।

Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: गत चैंपियन फ्रांस का स्टार फुटबॉलर किलियान एमबापे ने गोल्डन बूट पर कब्जा कर लिया। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए कब्जा किया। फाइनल में एमबापे ने रिकॉर्ड दो मिनट (80 और 81 मिनट) में दो गोल किया। हैट्रिक पूरी की।

कतर 2022 विश्व कप के शीर्ष स्कोरर बनने की लड़ाई किलियान एमबापे के गोल्डन बूट जीतने के साथ समाप्त हुई। फाइनल से पहले लियोनेल मेसी पांच गोल और छह गेम के साथ पहले स्थान पर थे, एमबापे इतने ही गोल के साथ थे। एक शानदार हैट्रिक ने उसे 8 गोलों के साथ शीर्ष पर पहुंचा दिया। विश्व कप में शीर्ष स्कोरर के लिए गोल्डन बूट ट्राफी पहली बार स्पेन में 1982 के विश्व कप में प्रदान की गई थी।

फीफा विश्व कप 2022ः गोल्डन बूट के दावेदार-

1ः किलियान एमबापे (फ्रांस)- 8 गोल

2ः लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)- 7 गोल

3ः ओलिवर गिरोड (फ्रांस)- 4 गोल

4ः जूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना)- 4 गोल।

एमबापे फुटबॉल के महान खिलाड़ियों के तौर पर मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बढ़त बनाकर इतिहास कायम कर दिया। एमबापे 80000 दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में इतिहास कायम कर दिया। फाइनल में हैट्रिक पूरी कर ली।

विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची

1 . मिरोस्लाव क्लोसे (16 गोल , जर्मनी)

2 . रोनाल्डो (15 गोल, ब्राजील)

3 . गर्ड म्यूलर (14 गोल , पश्चिम जर्मनी)

4 . जस्ट फोंटेन (13 गोल , फ्रांस)

4 . लियोनेल मेसी (13 गोल , अर्जेंटीना)

5 . पेले (12 गोल, ब्राजील)

5 . काइलियान एमबापे (12 गोल , फ्रांस)

एमबापे जब 19 वर्ष थे तो उन्होंने फ्रांस को 2018 में दूसरा विश्व कप खिताब दिलाया था और 1958 में 17 वर्षीय पेले के बाद फाइनल में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। पेले ब्राजील की 1962 विश्व कप जीत में चोट के कारण नॉकआउट चरण में नहीं खेले थे लेकिन एमबापे इस टूर्नामेंट में शुरू से ही फ्रांस के लिए अहम खिलाड़ी बने रहे।

फुटबॉल के विश्व कप के चैम्पियन रहे टीमों की सूची इस प्रकार हैः

1930_उरुग्वे

1934_इटली

1938_इटली

1950_उरुग्वे

1954_पश्चिम जर्मनी

1958_ब्राजील

1962_ब्राजील

1966_इंग्लैंड

1970_ब्राजील

1974_पश्चिम जर्मनी

1978_अर्जेंटीना

1982_इटली

1986_अर्जेंटीना

1990_पश्चिम जर्मनी

1994_ब्राजील

1998_फ्रांस

2002_ब्राजील

2006_इटली

2010_स्पेन

2014_जर्मनी

2018_फ्रांस

2022_अर्जेंटीना।

 

टॅग्स :फीफा विश्व कपKylian Mbappeलियोनेल मेसीफीफाफ़्रांसFrance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!