लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के गोलकीपर ने 'गोल्डन ग्लव्स' ट्रॉफी लेकर की शर्मनाक हरकत! वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2022 15:04 IST

अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप-2022 का खिताब जीत लिया। हालांकि टीम के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज अपनी एक हरकत की वजह से विवादों में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।मार्टिनेज ने गोल्डन ग्लव्स ट्रॉफी हासिल करने के बाद जाते हुए ऐसी हरकत की, जिसे लेकर वे विवादों में आ गए।शूटआउट तक गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत में गोलकीपर मार्टिनेज ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

दोहा: फीफा वर्ल्ड कप-2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 1986 के बाद पहली बार अर्जेंटीना ने ये खिताब जीता है। अर्जेंटीना के लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि माना जा रहा है कि लियोनेल मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप था। शूटआउट तक गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत में गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की भी अहम भूमिका रही। हालांकि उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया।

अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए 'गोल्डन ग्लव्स' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि सम्मान पाने के बाद उन्होंने जो हरकत की, उसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने कहा कि मार्टिनेज ने ऐसे भद्दे इशारे कर ठीक नहीं किया।

कई यूजर्स का मानना है कि फीफा और कतर के कुछ सबसे बड़े अधिकारियों की उपस्थिति में मार्टिनेज ने जो किया वो भले ही मजाकिया अंदाज में किया गया हो, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए था। देखें वीडियो

मैच के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन पर, मार्टिनेज ने कहा कि कतर में विश्व कप जीतना अर्जेंटीना की नियति थी। 30 साल के इस खिलाड़ी ने शूटआउट में किंग्सले कोमन के शॉट पर गोल बचाया और रोमांचक फाइनल में अतिरिक्त समय में 3-3 से मैच समाप्त होने के बाद अर्जेंटीना को 4-2 से जीत दिलाने में मदद की।

एस्टन विला के गोलकीपर ने कहा, 'यह एक बहुत ही जटिल मैच था, वे खेल में बराबरी करने में कामयाब रहे लेकिन यह हमारी नियति थी।'

उन्होंने कहा, 'मैंने जो सपना देखा था वह हासिल हो गया है। मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मैं पेनल्टी शूटआउट के दौरान शांत था, और सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा हम चाहते थे।'

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीArgentinaफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!