लाइव न्यूज़ :

अंजुम मौदगिल का यूरोपीय चैम्पियनशिप में सुधरा प्रदर्शन

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:07 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 30 मई भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने घरेलू सरजमीं पर हुए विश्व कप में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए रविवार को यहां यूरोपीय चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री स्पर्धा में अंतिम क्वालीफिकेशन स्कोर हासिल किया।

न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में आमंत्रित निशानेबाज के तौर पर हिस्सा ले रही मौदगिल ने 1173 का स्कोर बनाया जो मार्च में नयी दिल्ली में उनके 1162 के स्कोर से काफी बेहतर था।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारत के 13 निशानेबाज इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

नियमित प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड की फ्रांजिस्का स्टार्क ने आठवां और अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान हासिल किया लेकिन उनका स्कोर इस शीर्ष भारतीय राइफल निशानेबाज से एक इनर-10 स्कोर कम था।

वहीं दूसरी भारतीय तेजस्विनी सांवत ने 1172 का स्कोर बनाया।

मौदगिल 16 निशानेबाजों के मजबूत एमक्यूएस वर्ग में तीसरे जबकि तेजस्विनी चौथे स्थान पर रहीं।

क्रोएशिया के ट्रेनिंग कम टूर्नामेंट दौरे के समाप्त होने के बाद भारतीय दल जगरेब से सीधा तोक्यो के लिये रवाना होगा। तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!