लाइव न्यूज़ :

एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप: रिकॉर्ड स्कोर के साथ अंगद वीर सिंह बाजवा ने जीता गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: November 6, 2018 22:57 IST

अंगद वीर सिंह बाजवा ने आठवीं एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां पुरुष स्कीट फाइनल में विश्व रिकार्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Open in App

कुवैत सिटी, छह नवंबर। भारतीय निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने आठवीं एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां पुरुष स्कीट फाइनल में विश्व रिकार्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाजवा भारत के पहले स्कीट निशानेबाज हैं जिन्होंने महाद्वीपीय या विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल किया। 

अंगद ने फाइनल में 60 से 60 अंक बनाये। उन्होंने चीन के डी झिन (58 अंक) को पीछे छोड़ा। यूएई के सईद अल मकतोम ने 46 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में अंगद ने 125 में से 121 अंक बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी। 

इससे पहले इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर रायफल स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में मेहुली घोष और अर्जुन बाबुता की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

इलावेनिल और हृदय की जोड़ी ने 835.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया किया था जिसमें मेहुली और अर्जुन की जोड़ी 833.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी। 

फाइनल के बाद इलावेनिल और हृदय की जोड़ी 502.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। रजत पदक चीन की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 500.9 अंक बनाये। तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने कुल 436.9 अंक बनाये। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते हैं।

टॅग्स :निशानेबाजीगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!