लाइव न्यूज़ :

आनंद ने कास्परोव को हराया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:46 IST

Open in App

जगरेब, 10 जुलाई भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को यहां क्रोएशिया ग्रां शतरंज टूर की ब्लिट्ज स्पर्धा के चौथे दौर में पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव पर जीत हासिल की।

सफेद मोहरों से खेलते हुए चेन्नई के इस अनुभवी खिलाड़ी आनंद ने ‘सिसिलियन नाजदोर्फ वैरिएशिन गेम’ में 30 चाल में कास्परोव को शिकस्त दी।

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी को हालांकि पांचवें दौर में शीर्ष वरीय रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से हार का सामना करना पड़ा।

वह पांच दौर के बाद 11.5 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं।

आनंद की ब्लिट्ज स्पर्धा में शुरूआत हार से हुई जिसमें नीदरलैंड के जीएम अनीश गिरी ने उन्हें पराजित किया। इसके बाद आनंद ने वापसी करते हुए पोलैंड के जान क्रिस्तोफ डुडा को मात दी।

तीसरे दौर में उन्होंने फ्रांस के जीएम मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से अंक बांटे।

पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद रैपिड वर्ग में नौ अंक से सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने इसमें दो जीत हासिल की जबकि पांच बाजियां ड्रा खेली और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!