लाइव न्यूज़ :

गवर्नर्स कप में अमित को कांस्य

By भाषा | Updated: April 25, 2021 10:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे गवर्नर्स कप के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन और चिर प्रतिद्वंद्वी शेखोबिदीन जोइरोव के खिलाफ हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित को उज्बेकिस्तान के गत ओलंपिक चैंपियन मुक्केबाज के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विश्व चैंपियनशिप 2019 के बाद जोइरोव के खिलाफ भारतीय मुक्केबाज की यह दूसरी हार है। अमित को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जोइरोव ने हराया था।

दोनों मुक्केबाज जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

जोइरोव को इस साल बुल्गारिया में स्ट्रैंजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भारत के एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक कुमार ने हराया था।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) के जल्द बाहर होने के बाद अमित ने भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया।

ओलंपिक में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हरियाणा के अमित को तोक्यो खेलों में पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

तेइस साल का यह मुक्केबाज पिछले तीन साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इस दौरान एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

वह 2019 में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के पहले पुरुष मुक्केबाज बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!