लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति ने मुंबई सिटी के खिलाड़ी जाहोऊ को चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:25 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), 24 नवंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी अहमद जाहोऊ को भविष्य के इंडियन सुपर लीग मैचों के दौरान लापरवाही भरे बर्ताव को दोबारा दोहराने की स्थिति में कड़े प्रतिबंध की चेतावनी दी।

अनुशासनात्मक संस्था ने 21 नवंबर को हुए मैच के दौरान हुई घटना के वीडियो फुटेज को देखा जिसे समीक्षा के लिये भेजा गया था। इसके बाद संस्था ने जाहोऊ के पहले हाफ में नार्थईस्ट यूनाईटेएफ एफसी के खिलाड़ी खासा कामारा को लापरवाही से गिराने को गंभीर अपराध माना जिससे मैदान पर प्रतिद्वंद्वी की सुरक्षा को खतरा था।

मोरक्को के जाहोऊ को रैफरी ने इसके लिये लाल कार्ड दिखाया जिसमें नार्थईस्ट यूनाईटेड ने 1-0 से जीत हासिल की।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एआईएफएफ की समिति ने सीधे लाल कार्ड दिखाने की घटना की समीक्षा की जिसमें मुंबई सिटी एफसी का मिडफील्डर अहमद जाहोऊ शामिल था। उसने खिलाड़ी को चेताया है कि इस तरह की घटना के दोहराव से उन पर एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के प्रावधानों के अनुसार कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ’’

उनके खिलाफ कोई और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गयी है लेकिन लाल कार्ड दिखाने से वह एक मैच में नहीं खेलेंगे जो बुधवार को एफसी गोवा के खिलाफ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!