लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने अनवर अली को प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में खेलने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:54 IST

Open in App

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनवर अली को प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपना करियर फिर शुरू करने की अनुमति दे दी लेकिन उन्हें पूर्ण जिम्मेदारी लेने का दावा करने का शपथ पत्र देने को कहा। भारत में अंडर-17 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक 21 साल के अली पर एआईएफएफ ने 2019 में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने से रोक लगा दी थी क्योंकि उन्हें दिल की दुर्लभ बीमारी ‘एपसियल हाइपरकार्डियो मायोपैथी’ (एचसीएम) से पीड़ित पाया गया था। अली ने फिर दिल्ली उच्च न्यायालय में एआईएफएफ के फैसले को चुनौती दी जिसने फुटबॉलर के पक्ष में फैसला दिया। साथ ही इंग्लैंड फुटबॉल संघ के ‘कार्डियोलॉजी पैनल’ के चेयरमैन और लंदन ओलंपिक के शीर्ष हृदय विशेषज्ञ ने कहा कि अली को प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि वह इसके ‘जोखिम को समझते हैं’ और एक विशेषज्ञ टीम उनकी नियमित निगरानी रखेगी। एआईएफएफ ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक के बाद बयान में कहा, ‘‘एआईएफएफ चिकित्सयीय समिति की सिफारिशों के आधार पर कार्यकारी समिति ने पूर्व जूनियर भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर अली से पूर्ण जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला शपथ पत्र देने को कहा है जिसमें उनके द्वारा बरती जानी वाली चिकित्सयीय एहतियात और उन्हें प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में लाने के लिये संभावित क्लब की जानकारी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!