लाइव न्यूज़ :

खेलमंत्री के दखल के बाद नारायणन से स्वर्ण पदक पर लिया गया कस्टम शुल्क होगा वापिस

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ी श्रीनाथ नारायणन को पूरा पैसा वापिस दिया जायेगा जिन्हें फिडे आनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में जीते स्वर्ण पदक पर कस्टम शुल्क देने के लिये कहा गया था ।

रिपोर्ट के अनुसार नारायणन को स्वर्ण पदक लाने के लिये 6300 रूपये कस्टम शुल्क देना पड़ा । यह पदक उन्होंने इस साल अगस्त में फिडे आनलाइन शतरंज ओलंपियाड में जीता था ।

रीजीजू ने शनिवार को कहा कि उनके कार्यालय ने नारायणन से संपर्क किया है और मामला सुलझ गया है । उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ मैं इस खबर से बहुत निराश हूं । मेरे कार्यालय ने खिलाड़ी से संपर्क किया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कूरियर कंपनी और कस्टम विभाग के बीच गलतफहमी का नतीजा है ।मामला सुलझ गया है । कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की है और श्रीनाथ नारायणन को पैसा वापिस किया जायेगा ।’’

नारायणन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्होंने पदक मिल गया लेकिन कस्टम शुल्क चुकाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!