लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद, ईएचवी-1 वायरस ने फवाद मिर्जा की ओलंपिक तैयारियां बाधित कीं

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च घोड़ों में इक्विन हर्पीज वायरस (ईएचीव-1) के फैलने से तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारत के एकमात्र घुड़सवार फवाद मिर्जा की ओलंपिक तैयारियों को बाधित कर दिया है जबकि पिछले साल कोविड-19 के कारण उनकी ट्रेनिंग प्रभावित हुई थी।

एशियाई खेलों के पदकधारी फवाद की तैयारियां उनके घोड़े ‘जारा 4’ को 14 दिन के पृथकवास के कारण रूक गयी है क्योंकि यूरोप में साल के इस समय घोड़ों में यह वायरस काफी सक्रिय हो जाता है।

उनके घोड़े के पृथकवास का मतलब है कि वह अपने पसंदीदा घोड़े पर ट्रेनिंग नहीं कर पायेंगे और उन्हें केवल उसकी देखभाल की अनुमति होगी जिससे उनकी ओलंपिक तैयारियों को झटका लगा।

उनके पिता हसनेन मिर्जा ने कहा, ‘‘फवाद जर्मनी में अपने ट्रेनिंग बेस पर है लेकिन उनका घोड़ा दो हफ्तों के लिये पृथकवास में है क्योंकि पूरे यूरोप में ईएचवी-1 वायरस फैला हुआ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे इटली में एक छोटे टूर्नामेंट में ही खेले थे लेकिन पूरे यूरोप में इस वायरस के फैलने से अधिकारियों ने घोड़ों पर निगरानी रखने का फैसला किया है क्योंकि यह वायरस बहुत जल्दी फैलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!