लाइव न्यूज़ :

‘स्विस एल्प्स’ की चढ़ाई करने के बाद मलिक बहनों ने कहा, लक्ष्य जारी रहेगा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:46 IST

Open in App

चेन्नई, एक अक्टूबर एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकीं पहली जुड़वा बहनें पर्वतारोही ताशी और नुंग्शी मलिक ‘स्विट्जरलैंड 100 परसेंट वुमैन पीक चैलेंज’ के अंतर्गत ‘स्विस एल्प्स’ पर्वतमाला पर 4000 मीटर (13,000 फीट) की दो चोटियों की चढ़ाई करके काफी उत्साहित हैं।

इन दोनों ने इस चढ़ाई के अनुभव को बेहतरीन करार किया और कहा कि भविष्य में वे भी इस तरह पर्वतों को फतह करना जारी रखेंगी।

इन दोनों को ‘एवरेस्ट ट्विन्स’ के नाम से भी जाना जाता है। देहरादून की मलिक बहनों ने कहा, ‘‘हमने इस चैलेंज का पर्वतारोहण पूरा किया है। हमने तीन दिन में तीन पर्वत - एलाहिनहोर्न (13,212 फीट), ब्रेथोर्न (13,662 फीट) और रिफेलहोर्न (9603 फीट) की चढ़ाई की। ’’

ये दोनों दुनिया की सात ऊंची चोटियों की चढ़ाई करने वाली पहली जुड़वा बहनें हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके बारे में केवल सपना देखा था, लेकिन आखिरकार हम स्विट्जरलैंड में सिर्फ महिलाओं के इस चैलेंज में पर्वतों की चढ़ाई करने में सफल रहे। यह हमारे लिये बहुत ही शानदार अनुभव था। यह काफी अच्छा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!