लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में लंबे समय बाद क्लब फुटबॉल के लिए प्रशंसको को स्टेडियम में आने की अनुमति

By भाषा | Updated: July 22, 2021 12:34 IST

Open in App

रियो दि जेनेरियो, 22 जुलाई (एपी) ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल टीमों में शामिल फ्लेमेंगो के लगभग 7,000 प्रशंसकों ने कोपा लिबर्टाडोरेस के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद थे, जहां घरेलू टीम ने अर्जेंटीना के डिफेन्सा वाई जस्टिसिया के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज कर उन्हें जश्न मनाने का मौका दिया।

पिछले साल मार्च के बाद से ब्राजील में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया यह क्लब स्तर का पहला फुटबॉल मैच था।

फ्लेमेंगो ने बुधवार को ब्रासीलिया में कुल 5-1 से बढ़त के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की की। स्थानीय गवर्नर इबेनिस रोचा ने 18,000 प्रशंसकों के भाग लेने की अनुमति दी थी लेकिन टिकटों की धीमी बिक्री और कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल के कारण ज्यादा प्रशंसकों स्टेडियम नहीं पहुंचे।

स्टेडियम आने के लिए प्रशंसकों को यह साबित करना जरूरी था कि उनका पूरा टीकाकरण हो गया है और दो दिन पहले कोविड-19 जांच में वे नेगेटिव रहे है।

इससे पहले 10 जुलाई को माराकाना स्टेडियम में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के निर्णायक मैच में 4,500 प्रशंसकों ने भाग लिया लिया था। इस मैच में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!