लाइव न्यूज़ :

अभिषेक और पारूल ने 5000 मीटर दौड़ जीती

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:08 IST

Open in App

वारंगल, 15 सितंबर रेलवे के धावकों अभिषेक पॉल और पारूल चौधरी ने बुधवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन क्रमश: पुरुष और महिला 5000 मीटर दौड़ के खिताब जीते।

फेडरेशन कप के 5000 मीटर के चैंपियन अमित जांगीड़ बुधवार को रेस में हिस्सा नहीं ले रहे थे और ऐसे में मुकाबला मुख्य रूप से रेलवे के 24 साल के अभिषेक और सेना के धावकों के बीच था।

अभिषेक हालांकि 14 मिनट 16.35 सेकेंड के समय के साथ 5000 मीटर में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने में सफल रहे।

अभिषेक दौड़ में अधिकतर समय तीसरे स्थान पर थे लेकिन अंतिम 300 मीटर में उन्होंने काफी तेजी दिखाई और सबसे आगे चल रहे धर्मेंद्र को पछाड़ दिया जो 14 मिनट 17.20 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अजय कुमार ने 14 मिनट 20.98 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला 5000 मीटर दौड़ में पारूल ने 15 मिनट 59.69 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। वह अधिकांश समय कोमल चंद्रकांत जगदाले से पीछे थी लेकिन अंतिम 250 मीटर में उन्हें पछाड़ने में सफल रही। महाराष्ट्र की 22 साल की कोमल ने 16 मिनट 1.43 सेकेंड के समय के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र की ही संजीवनी बाबर जाधव ने 16 मिनट 19.18 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता।

महिला पोल वॉल्ट में तमिलनाडु की पवित्रा वेंकटेश ने 3.90 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की मारिया जेसन (3.80 मीटर) ने दूसरा जबकि कृष्णा राचन (3.60 मीटर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!