लाइव न्यूज़ :

आरेन डिसिल्वा ने हैदराबाद एफसी से करार किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 जून इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी (एचएफसी) ने युवा फुटबॉलर आरेन डि’सिल्वा से नये सत्र के शुरू होने से पहले शुक्रवार को तीन साल के करार की घोषणा की।

इस करार के बाद 23 साल का अग्रिम पंक्ति का यह खिलाड़ी 2023-24 सत्र तक टीम से जुड़ा रहेगा।

गोवा में जन्में आरेन कम उम्र से ही पेशेवर फुटबॉल से जुड़ गये थे। वह चार साल तक एसईएसए फुटबॉल अकादमी से जुड़े रहे।

इस युवा खिलाड़ी के पास गोवा प्रो लीग में 2016-17 के अलावा आई-लीग के अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।

यहा जारी विज्ञप्ति में आरेन ने कहा, ‘‘मैं हैदराबाद एफसी का हिस्सा बनकर वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने पहले ही कोच से बात की है और यह मुझे और भी उत्साहित करता है। मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं, और एचएफसी में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’’

आरेन ने 2017 में एफसी गोवा से करार किया था। तीन साल तक क्लब की डेवलपमेंटल (जूनियर) टीम से जुड़ने के बाद उन्हें 2020-21 सत्र में मुख्य टीम से शामिल किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!