लाइव न्यूज़ :

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनधिकृत टेस्ट मैच ड्रा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:11 IST

Open in App

ब्लोमफोंटेन, तीन दिसंबर खराब रोशनी के कारण भारत ए का दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ जीत हासिल करने का सपना पूरा नहीं हो पाया और दोनों टीम के बीच दूसरा अनधिकृत टेस्ट मैच शुक्रवार को यहां आखिर में ड्रा समाप्त हुआ।

भारत 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 155 रन बनाकर बेहतर स्थिति में दिख रहा था लेकिन खराब रोशनी के कारण इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया।

उस समय 20 ओवर से भी अधिक का खेल बचा था और भारत को केवल 79 रन की जरूरत थी लेकिन मौसम में सुधार नहीं हुआ जिसके बाद मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।

हनुमा विहारी 116 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (55) के साथ तीसरे विकेट के लिये 133 रन की साझेदारी की। पृथ्वी सॉव ने 18 रन बनाये। प्रियांक पांचाल खाता नहीं खोल पाये।

ईश्वरन के आउट होने के तुरंत बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया था।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 212 रन पर आउट हो गयी।

तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच छह दिसंबर से इसी स्थान पर खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!