लाइव न्यूज़ :

निशानेबाजी विश्व कप: भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार किया यह कमाल, टॉप पर रहा भारत

By IANS | Updated: March 12, 2018 17:03 IST

भारत ने आईएसएसएफ के राइफल/पिस्टल/शॉटगन विश्व कप में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है

Open in App

भारत ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के राइफल/पिस्टल/शॉटगन विश्व कप में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। ऐसा पहली बार है जब भारत ने आईएएसएसएफ के किसी टूर्नामेंट में पदकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। मैक्सिको के ग्वाडलहारा में चल रहे प्रतियोगिता में भारत ने इस विश्व कप में चार स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। विश्व कप के आखिरी दिन भारत के तीन खिलाड़ी हालांकि पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता में पोडियम हासिल नहीं कर सके। 

स्मित सिंह ने क्वालीफाइंग में 15वां स्थान हासिल किया। वहीं अंगद बाजवा ने 115 का स्कोर करते हुए 18वें स्थान पर कब्जा जमाया। शेरज शेख ने 112 के स्कोर के साथ 30वां स्थान हासिल किया।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता अमेरिका के विसेंट हैंकोक ने पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। बीजिंग और लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण हासिल करने वाले हैंकोक ने इस जीत के बाद वापसी की है। इससे पहले वह 2015 में विश्व चैम्पियनशिप में विजयी रहे थे। 

उन्होंने क्वालीफिकेशन में 125 में से 123 का स्कोर किया और फिर फाइनल में 60 में से 59 का स्कोर किया। फाइनल में आस्ट्रेलिया के पॉल एडम्स ने हैंकोक के स्कोर की बराबरी कर ली थी लेकिन शूट ऑफ में 6-5 से जीत कर हैंकोक ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इटली के टैममारो कासैंड्रो ने 49 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 

भारतीय दल हालांकि इस विश्व कप से इतिहास रचते हुए वापस लौट रहा है। इस विश्व कप में भारत के युवा खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। शहजर रिजवी, मानु भाकेर, अखिल श्योराण, ओम प्रकास मिथारवाल, अंजुम मोदगिल और मेहुली घोष जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इनके अलावा जीतू राय, रवि कुमार और संजीव राजपूत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम