लाइव न्यूज़ :

गोवा के 14 वर्षीय मेंडोंका भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बने

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:12 IST

Open in App

चेन्नई , 31 दिसंबर गोवा के 14 वर्ष के शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका इटली में तीसरा और आखिरी नॉर्म हासिल करने के बाद भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

मेंडोंका ने 14 वर्ष, नौ महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की ।

उन्होंने पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर में रिजो शतरंज जीएम राउंड रॉबिन में हासिल किया था । वहीं नवंबर में बुडापेस्ट में दूसरा और इटली में वेरजानी कप में तीसरा नॉर्म पाया ।

इटली में टूर्नामेंट में वह उक्रेन के विताली बर्नाडस्की के बाद दूसरे स्थान पर रहे ।

मेंडोंका और उनके पिता लिंडोन कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के कारण मार्च में यूरोप में ही फंस गए थे । उन्होंने इस दौरान कई टूर्नामेंटों में भाग लिया और ग्रैंडमास्टर बनने के करीब पहुंचे ।

मेंडोंका ने मार्च से दिसंबर तक 16 टूर्नामेंट खेले और उनकी ईएलओ रेटिंग 2452 से बढकर 2544 हो गई ।

मेंडोंका ने कहा ,‘‘ मैं बहुत खुश हूं । इसके लिये काफी मेहनत की है । मैं अपने माता पिता, कोच विशु प्रसन्ना और प्रायोजकों को धन्यवाद देता हूं । ’

पूर्व विश्व चैम्पियन और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी मेंडोंका को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ देश का 67 वां ग्रैंडमास्टर बनने पर लियोन को बधाई। ग्रैंडमास्टर बनने की सपना देखने वालों के लिए आप एक प्रेरणा है। मुझे आपकी प्रतिबद्धता और एकाग्रता पर गर्व है। जीएम नार्म हासिल करने के लिए आपका परिवार और आप महामारी के दौरान जिस तरह यूरोप में रुके रहे उस पर गर्व है। इस उपलब्धि का आनंद लें।’’

मेंडोंका के कोच विष्णु प्रसन्ना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वह कई बार रेटिंग हासिल करने के करीब पहुंच गये थे और उन्होंने जरूरी रेटिंग अंक को हासिल कर लिया। यह उपलब्धि आश्चर्यचकित करने वाली नहीं थी, लेकिन फिर भी वह दबाव में थे।’’

मेंडोंका भारत लौटने से पहले इटली में एक और प्रतियोगिता में खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!