लाइव न्यूज़ :

भाजपा-शिवसेना में महाराष्ट्र चुनाव को लेकर समझौता नहीं, मेट्रो कार शेड और नानर रिफाइनरी पर टकराव जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 16:06 IST

पार्टी ने इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा के साथ गठबंधन से पहले शर्त रखकर इस परियोजना को बंद कराने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, विधानसभा चुनाव करीब आते देख मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मंगलवार को परियोजना को फिर से शुरू करने के संकेत दिये।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के दबाव में झुकते हुए राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में रिफाइनरी को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील कोंकण क्षेत्र से दूसरी जगह ले जाने की घोषणा की थी।उद्धव के पुत्र और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में नानर के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

मुंबई की आरे कॉलोनी में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड परियोजना और कोंकण क्षेत्र में बंद पड़ी नानर रिफाइनरी का मुद्दा ऐसे समय में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच टकराव की वजह बन गया है।

जब दोनों दल राज्य में विधानसभा चुनाव के लिये अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी समझौते को अंतिम रूप नहीं दे पाए हैं। माना जाता है कि नानर तेल शोधन परियोजना शिवसेना के गढ़ तटीय रत्नागिरी जिले में आती है जिसका शिवसेना पुरजोर विरोध कर रही है।

पार्टी ने इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा के साथ गठबंधन से पहले शर्त रखकर इस परियोजना को बंद कराने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि, विधानसभा चुनाव करीब आते देख मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मंगलवार को परियोजना को फिर से शुरू करने के संकेत दिये।

शिवसेना के दबाव में झुकते हुए राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में रिफाइनरी को पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील कोंकण क्षेत्र से दूसरी जगह ले जाने की घोषणा की थी। नानर मामला हाल ही में एक बार फिर चर्चा में तब आया जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रस्तावित आरे कॉलोनी मेट्रो कार शेड परियोजना का हश्र भी नानर की तरह होगा।

उद्धव के पुत्र और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में नानर के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग