लाइव न्यूज़ :

NCP नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे को ट्वीट कर दी बधाई, कहा-"उनके नेतृत्व में, राज्य समग्र रूप से विकसित होगा।"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 20:35 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंध की सरकार बन गई है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इन सुरक्षा इंतजामों के तहत शिवाजी पार्क की सुरक्षा में कम से कम 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा इंतजामों के तहत शिवाजी पार्क की सुरक्षा में कम से कम 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे हैं।

महाराष्ट्र में उद्धव की सरकार बनने के बाद राकांपा नेता अजीत पवार ने ट्वीट किया है। अजित ने ट्वीट कर कहा, "शिवसेना पार्टी के प्रमुख माननीय उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में, राज्य समग्र रूप से विकसित होगा।"

इसके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाइयां दी हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।' बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तीनों दलों के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस गठबंध की सरकार बन गई है।  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इन सुरक्षा इंतजामों के तहत शिवाजी पार्क की सुरक्षा में कम से कम 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजित पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग