लाइव न्यूज़ :

एक और NCP विधायक वापस लौटा, छगन भुजबल बोले-49-50 विधायक हमारे साथ, 100 फीसदी बनेगी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 11:14 IST

एनसीपी नेता छगन सिंह भुजबल ने आज सुबह एक बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हमारे साथ 49 से 50 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हर हाल में 100% महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना व कांग्रेस की ही सरकार: भुजबल विधायक बबन शिंदे भी आज शरद पवार के मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंचे

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच एनसीपी नेता छगन सिंह भुजबल ने आज सुबह एक बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हमारे साथ 49 से 50 विधायक हैं। ऐसे में साफ है कि हर हाल में 100% महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना व कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। 

यही नहीं भुजबल ने दावा किया है कि अजित के साथ गए एक से दो और विधायक शरद पवार के पास वापस आएंगे। वहीं, कल एनसीपी पार्टी की बैठक में शामिल नहीं रहने वाले एक और विधायक बबन शिंदे भी आज शरद पवार के मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंच गए हैं। 

दूसरी ओर महाराष्ट्र में सत्ता संग्राम जारी है। इसी बीच खरीद फरोख्त से अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं को अंधेरी के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शिफ्ट किया है। वहीं,  एनसीपी नेता जयंत पाटिल शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई स्थित उनके घर पर पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शरद पवार के आवास पर पार्टी की बैठक होने वाली है।  

दूसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेने वाले एनसीपी नेता अजित पवार रविवार तड़के यहां चर्चगेट के पास अपने निजी आवास लौटे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार मुंबई में अपने भाई के घर पर बिताया, जबकि उनके चाचा और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की एक बैठक में भाग लिया, जहां राकांपा के अधिकांश विधायक मौजूद थे।

इस बीच, देवेंद्र फड़नवीस के दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद, रविवार को मुंबई में भाजपा विधायकों की एक बैठक होनी है। राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना दल यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त न की जा सके। इसे देखते हुए, राकांपा और शिवसेना अपने विधायकों को मुंबई के लग्जरी होटलों में ले गई, जबकि कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वे अपने विधायकों को जयपुर ले जा सकते हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग