लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बंगले सहित तीन रेलवे स्टेशनों पर बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 10:15 IST

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अभी तक जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। 

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने फोन कॉल में कहा- अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैंपुलिस को यह कॉल शुक्रवार रात आया थामुंबई क्राइम ब्रांच की CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है

मुंबई: पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात एक फोन कॉल आया जिसमें धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों पर बम रखे गए हैं। फोन के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने तुरंत तलाशी शुरू कर दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक जांच में यह फर्जी कॉल निकला है। पुलिस की टीम कॉल करने वाले और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।

शख्स ने फोन कॉल में कहा- अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं

मुंबई पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने कहा कि सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। जिसके बाद तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अभी तक जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया, ‘‘अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

दो लोगों को हिरासत में लिया गया

मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :हिंदी समाचारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!