लाइव न्यूज़ :

मुंबईः एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा की ब्रीच कैंडी अस्पताल में सर्जरी, चाचा के खिलाफ बगावत करने के बाद अजित पवार पहली बार सिल्वर ओक पहुंचे, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 15:08 IST

प्रतिभा पवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे मिलने के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के आधिकारिक आवास 'सिल्वर ओक' गए।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार राकांपा में बगावत करने के बाद दो जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे।अजित पवार अपनी चाची प्रतिभा के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2019 में प्रतिभा पवार ने ही राकांपा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार की शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सर्जरी की गयी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में अधिक विवरण साझा किए बिना बताया कि प्रतिभा पवार की सर्जरी हाथ से संबंधित है।

प्रतिभा पवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे मिलने के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के आधिकारिक आवास 'सिल्वर ओक' गए। अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने के बाद अजित पवार पहली बार सिल्वर ओक गए। अजित पवार राकांपा में बगावत करने के बाद दो जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे।

अजित पवार अपनी चाची प्रतिभा के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2019 में प्रतिभा पवार ने ही कथित तौर पर उन्हें राकांपा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जब अजित पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव के बाद अल्पकालिक सरकार बनाई थी। राकांपा नेताओं के बीच वह 'काकी' के नाम से मशहूर हैं। प्रतिभा पवार को पार्टी में अभिभावक के रूप में सम्मान दिया जाता है, लेकिन वह कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं रही हैं।

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग