लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, बेरोजगार युवकों को 5000 रुपये भत्ता देने का वादा

By भाषा | Updated: October 6, 2019 06:37 IST

घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आती है तो वह उच्च शिक्षा के लिए किसानों की संतानों द्वारा लिए कर्ज का गारंटर बनेगी।

Open in App

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए शिक्षित बेरोजगार युवकों को 5,000 रुपये का मासिक भत्ता और नौकरियों में स्थानीय युवाओं के लिए 80 फीसदी आरक्षण का वादा किया। इसे अपनी तरह का पहला चुनाव घोषणापत्र बताया जा रहा है।

इसमें मेधावी स्थानीय छात्रों के विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए सरकारी छात्रवृत्तियां देने, शैक्षणिक कर्ज माफ करने और दिव्यांग युवाओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देने का वादा भी किया गया है।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आती है तो वह उच्च शिक्षा के लिए किसानों की संतानों द्वारा लिए कर्ज का गारंटर बनेगी।

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने पत्रकारों से कहा कि ‘‘वेक अप महाराष्ट्र, एक्ट टुडे फॉर योर टुमॉरो’’ कार्यक्रम के तौर पर उससे तीन करोड़ युवा जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मिले हजारों सुझावों, विचारों, राय और समाधानों को चुना गया और इसे अपनी तरह के पहले ‘युवा घोषणा पत्र’ में शामिल किया गया।’’ उन्होंने कहा कि 30 सितंबर 2019 तक लिए गये शैक्षिक कर्ज को माफ कर दिया जाएगा। तांबे ने जरूरतमंद युवाओं के लिए सरकारी हॉस्टलों में सीटें बढ़ाने और सभी दिव्यांग युवाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा का वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षित बेरोजगार युवा को हर महीने 5,000 रुपये का भत्ता मिलेगा और स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 80 फीसदी वैधानिक आरक्षण मिलेगा।’’ उन्होंने राज्य के हर जिले में युवा सूचना केंद्रों के अलावा युवा विकास मंत्रालय के लिए अलग बुनियादी ढांचा खड़ा करने का भी वादा किया।

तांबे ने कहा, ‘‘एक अनूठा, विश्व स्तरीय खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जाएगा।’’ युवा कांग्रेस द्वारा किए अन्य वादों में मादक पदार्थ रोधी कानूनों को सख्ती से लागू करना और सभी छात्रों के लिए नि:शुल्क सार्वजनिक परिवहन भी शामिल है। कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ