लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पालघर में शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, किशोरी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 4, 2020 21:51 IST

पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने कहा कि किशोरी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोप सच पाए जाने पर संबंधित थाने के पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि किशोरी के परिजनों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने के दौरान किशोरी का तिरस्कार किया और उसे अपमानित किया जिससे वह अवसाद में थी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति किशोरी को बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां उसने कई बार उसका बलात्कार किया। व्यक्ति ने किशोरी से शादी करने का वादा किया था लेकिन जब भी वह शादी के लिए कहती तो लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद होने का बहाना कर देता।अधिकारी ने कहा कि 15 सितंबर को मामला दर्ज हुआ था और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “उसने शुक्रवार की रात को फांसी लगा ली और इसके पीछे के कारण की जांच की जा रही है।” पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट के अनुसार व्यक्ति ने किशोरी से शादी नहीं की इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे दो और सुसाइड नोट किशोरी की नोटबुक से बरामद हुए हैं और उनकी जांच की जा रही है। हालांकि किशोरी के परिजनों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने के दौरान किशोरी को अपमानित किया जिससे वह अवसाद में थी।

पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने कहा कि किशोरी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोप सच पाए जाने पर संबंधित थाने के पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग