लाइव न्यूज़ :

कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश, आईआरएस अधिकारी बनकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ऐंठते थे पैसे

By भाषा | Updated: September 14, 2020 21:16 IST

अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई ने 29 अगस्त को मलाड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और उससे की गई पूछताछ में मर्वे रोड पर स्थित इजमिमा मार्केट की इमारत और सेज प्लाजा से संचालित होने वाले कॉल सेंटर गिरोह का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देग्यारहवीं इकाई और सीआईयू के दल ने वहां से संचालित होने वाले पांच कॉल सेंटर पर छापेमारी की और छह लोगों को गिरफ्तार किया।यदि सरकार से लिया गया पैसा नहीं दिया तो दंड भुगतना होगा। विदेश में बसे नागरिकों के नंबर अवैध रूप से प्राप्त किए जाते थे।अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी और सामाजिक दूरी के नियमों के बावजूद 81 पुरुष और 26 महिलाएं कॉल सेंटर पर काम कर रहे थे।

मुंबईः मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक कॉल सेंटर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें शामिल लोग अपने को भारतीय राजस्व सेवा और आव्रजन अधिकारी बताकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे और अमेरिका तथा कनाडा के नागरिकों को वित्तीय मामलों पर कार्रवाई की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे।

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई ने 29 अगस्त को मलाड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और उससे की गई पूछताछ में मर्वे रोड पर स्थित इजमिमा मार्केट की इमारत और सेज प्लाजा से संचालित होने वाले कॉल सेंटर गिरोह का पता चला।

अधिकारी ने कहा, “ग्यारहवीं इकाई और सीआईयू के दल ने वहां से संचालित होने वाले पांच कॉल सेंटर पर छापेमारी की और छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैजान बालिम (23), जीशान अंसारी (21), गणेश सिंह राजपूत (27), मोहम्मद शाहबाज कोरिपोड़ी, नितिन राणे (42) और उजैर सय्यद (29) के रूप में की गई है।”

अधिकारी ने कहा, “आरोपी अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को कॉल कर अपनी पहचान आईआरएस या आव्रजन अधिकारी बताते थे और उन्हें आर्थिक दंड, जेल और प्रत्यर्पण की धमकी देते थे। आरोपी कहते थे कि यदि सरकार से लिया गया पैसा नहीं दिया तो दंड भुगतना होगा। विदेश में बसे नागरिकों के नंबर अवैध रूप से प्राप्त किए जाते थे।”

अधिकारी ने कहा कि आरोपी मादक और उत्तेजक दवाएं भी बेचते थे। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी और सामाजिक दूरी के नियमों के बावजूद 81 पुरुष और 26 महिलाएं कॉल सेंटर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि छह आरोपियों को शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग