लाइव न्यूज़ :

तिवारे बांध टूटने की घटना की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी गठित की

By भाषा | Updated: July 7, 2019 06:57 IST

एसआईटी क्षेत्र में मूसलाधर बारिश के कारण दो जुलाई की रात को बांध टूटने के कारण आयी बाढ़ से जान-माल के नुकसान की जांच करेगी। इस घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य लापता हैं।

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने रत्नागिरी जिले में तिवारे बांध टूटने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को बताया गया कि जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश सुर्वे के नेतृत्व वाली एसआईटी को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

एसआईटी क्षेत्र में मूसलाधर बारिश के कारण दो जुलाई की रात को बांध टूटने के कारण आयी बाढ़ से जान-माल के नुकसान की जांच करेगी। इस घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य लापता हैं।

एसआईटी के अन्य सदस्यों में रत्नागिरी के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य जल संरक्षण विभाग के मुख्य अभियंता शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि एसआईटी बांध टूटने के कारणों की जांच करेगी, दोषियों की जवाबदेही तय करेगी और सुझाव भी देगी ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो। भाषा गोला रंजन रंजन

 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग