लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ में क्यों लिया बाल ठाकरे और दिघे का नाम, कांग्रेस ने 2019 का वाकया याद दिलाकर पूछा सवाल

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 1, 2022 20:05 IST

कांग्रेस की ओर से पूछा गया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे को शपथ के दौरान शिवसेना के संस्थापक बाला ठाकरे और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे का नाम लेने की इजाजत क्यों दी?

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता का राज्यपाल पर आरोपक्या अब बदल गया है राज्यपाल का रुख: कांग्रेस प्रवक्ताउद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए एकनाथ शिंदे द्वारा कही गई बातों पर अब सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस की ओर से पूछा गया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिंदे को शपथ को दौरान शिवसेना के संस्थापक बाला ठाकरे और शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे का नाम लेने की इजाजत क्यों दी?

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता का राज्यपाल पर आरोप

महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपने ट्वीट में लिखा कि 2019 में जब महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को शपथ दिलायी गयी थी तब राज्यपाल ने कुछ मंत्रियों को विभिन्न नेताओं का नाम लेने पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दोबारा लेने को कहा था.

लोंधे परोक्ष रूप से तत्कालीन कांग्रेस नेता के सी पाड़ी का जिक्र कर रहे थे जिन्हें दोबारा शपथ लेने को कहा गया था क्योंकि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिया था और अपने मतदाताओं को धन्यवाद भी दिया था. कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या राज्यपाल ने अब अपना रुख बदल लिया है?

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा कि अगर अमित शाह ने अपनी बात रखी होती तो आज महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री होता. ठाकरे ने कहा कि, "मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वहीं हुआ. पहले ही अगर बीजेपी ये बात मान लेती तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता."

 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग