लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: फड़नवीस, आदित्य ठाकरे, समेत इन दिग्गजों ने भरा पर्चा, 441 करोड़ की संपत्ति के साथ बीजेपी का उम्मीदवार सबसे अमीर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 4, 2019 13:44 IST

Maharashtra Assembly Polls 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए देवेंद्र फड़नवीस, आदित्य ठाकरे, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे समेत कई दिग्गजों ने किया नामांकन

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनावों के सरगर्मी तेज, कई दिगग्जों ने भरा पर्चाआदित्य ठाकरे ने वर्ली से, देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट से किया नामांकन

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट से अपना नामांकन दाखिल किया। 

इससे पहले नामांकन के पहले दिन शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वह चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं। 

आदित्य ठाकरे के पास 16 करोड़ की संपत्ति

आदित्य ठाकरे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 16.05 करोड़ रुपये है और उनके पास एक बीडब्ल्यू कार है और उन पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

वहीं कांग्रेस ने देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ नागपुर साउथ वेस्ट सीट से आशीष देशमुख को उतारा है। देशमुख एक साल पहले तक बीजेपी विधायक थे और अब फड़नवीस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। फड़नवीस ने 2014 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे ने भी भरा पर्चा

वहीं गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में बीजेपी राज्य अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुणे की कोथरुड सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सतारा से और ग्रामीण विकास मंत्री  और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और उनके रिश्तेदार और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने बीड से नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने एनसीपी के टिकट पर नालासोपारा से और बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक रवींद्र चव्हाण ने डोंबीवली से पर्चा दाखिल किया। 

प्रभात मंगल लोढ़ा 441 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर

वहीं इन चुनावों में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में बीजेपी के मंगल प्रभात लोढ़ा सबसे अमीर हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक उनके और उनके परिवार के नाम कुल 441.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। प्रभात मंगल लोढ़ा मुंबई की मालाबार हिल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

पांच बार के विधायक 63 वर्षीय मंगल प्रभात लोढ़ा इस सीट से छठी बार चुन जाने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक उनके पास 252 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 189 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही उनके पास एक 14 लाख रुपये की जैगुआर और बॉन्ड्स और शेयरों के रूप में अन्य निवेश हैं। लोढ़ा की देनदारियों की कीमत 283 करोड़ रुपये हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसआदित्य ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग