लाइव न्यूज़ :

बीजेपी-शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए किया गठबंधन का ऐलान, सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 08:51 IST

BJP, Shiv Sena: बीजेपी और शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया, लेकिन अभी सीटों के बंटवारों की जानकारी नहीं दी गई है

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी, शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभों चुनाव साथ में लड़ने का ऐलान कियाइन दोनों पार्टियों ने अभी सीट बंटवारे का को लेकर फैसला नहीं किया है

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन का ऐलान कर दिया, हालांकि सीटों के बंटवारों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

गठबंधन की घोषणा इन दोनों पार्टियों ने राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ शिवसेना नेता सुभाष देसाई द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए की। 

इस विज्ञप्ति के मुताबिक, बीजेपी, शिवसेना, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), महादेव जानकर की राष्ट्रीय समाज पक्ष और विनायक मेटे की शिव संग्राम आगामी विधानसभा चुनावों में गठबंधन के रूप में लड़ेंगे।

बीजेपी-सेना जल्द करेंगी सीटों के बंटवारे का ऐलान

दोनों पार्टियों ने कहा है कि सीटों के बंटवारे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। लेकिन गठबंधन के ऐलान के लिए साझा प्रेस रिलीज जारी करना हैरान करने वाला है क्योंकि उससे पहले आ रही रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गठबंधन का ऐलान करेंगे।

बीजेपी और सेना के नेताओं का कहना है कि ऐसा किसी विद्रोह से बचने के लिए किया गया है क्योंकि ऐसे कई नेता है जो चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं, क्योंकि वे काफी पहले से ही महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

साथ ही इन दोनों पार्टियों ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 20 विधायकों को शामिल किया है, जिनका टिकट बंटवारे के समय ध्यान रखना भी चुनौती होगी।  

साथ ही इस बात का भी खतरा है चुनाव लड़ने के इच्छुक इन दोनों पार्टियों के नेता टिकट न मिलने पर कांग्रेस या एनसीपी से हाथ मिला सकते हैं।

उदाहरण के लिए जब विधायक पांडुरंग बरोरा थाने जिले की शाहपुर सीट से शिवसेना से जुड़े तो उस सीट से सेना के पूर्व विधायक दौलत दाड़ौदा एनसीपी में उस उम्मीद से शामिल हो गए कि नई पार्टी उन्हें टिकट देगी।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर